अप्रैल 12, 2026 7:12 अपराह्न

printer

रूस और यूक्रेन ने 32 घंटे के ऑर्थोडॉक्स ईस्टर संघर्ष विराम उल्लंघन पर एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

रूस और यूक्रेन ने 32 घंटे के ऑर्थोडॉक्स ईस्टर संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करने के लिए एक-दूसरे को आरोपी ठहराया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि समझौते के पहले 16 घंटें में यूक्रेन के बलों ने लगभग दो हजार संघर्ष विराम उल्‍लंघन किए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि गाई की बस्तियों को रात भर में दो बार और डेनेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में ओत्राडनोये को निशाना बनाया गया। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने खबर दी है कि संघर्ष विराम शुरू होने के बाद रूस के बलों ने दो हजार से अधिक संघर्ष विराम उल्‍लंघन किए है।

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने बृहस्‍पतिवार को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की थी। राष्‍ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्‍की ने संघर्ष विराम का पालन करने संबंधी यूक्रेन की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।