अप्रैल 26, 2026 6:52 अपराह्न

printer

रामबन जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत तिरंगा बाइक-कार रैली आयोजित

जम्मू-कश्मीर में आज रामबन जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाइक और कार रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना था। 23 राष्ट्रीय राइफल्स की मैत्रा कंपनी ने यह रैली आयोजित की। इसमें स्थानीय युवाओं, स्कूली बच्चों, सरकारी अधिकारियों और सेना तथा पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलियास खान ने रैली को रवाना किया।

इस तरह की पहल स्थानीय आबादी के साथ संबंधों को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सेना के निरंतर प्रयासों को भी दर्शाती है। रैली का समापन एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज की दिशा में काम करने की अपील के साथ हुआ।