राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा और तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । विभाग के अनुसार कल मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 8:54 अपराह्न
राजधानी में मौसम सामान्य रहा