अप्रैल 26, 2026 8:14 अपराह्न

printer

यूक्रेन, रूस में सप्ताहांत हमलों में 16 लोगों की मौत

यूक्रेन, रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों और रूस में हुए हमलों से सप्ताहांत में सोलह लोग मारे गए। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है। रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में नीप्रो में नौ लोग मारे गए, जबकि क्रीमिया, लुहांस्क और रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में अलग-अलग हमलों में भी लोगों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन ने कहा कि उसने यारोस्लाव में एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया, जिससे संयंत्र में आग लग गई।

हिंसा के बीच, यूक्रेन ने चेर्नोबिल परमाणु आपदा की 40वीं वर्षगांठ मनाई, जिसमें राष्ट्रपति वोलोदमिर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि परमाणु स्थलों के पास जारी हमलों से अतीत जैसी आपदाओं  का खतरा हो सकता है।