अप्रैल 27, 2026 10:26 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कल लू चलने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान में कल लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। गुजरात, केरलम, माहे, कोंकण और गोवा में भी गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में कल तक ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की आशंका है। मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने कहा कि कल बिहार, गंगेय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की आशंका है।