भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का डेटा हैकाथॉन 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इसमें छात्रों द्वारा विकसित अभिनव समाधानों का प्रदर्शन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल पहचान डेटा के अभिनव और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने और छात्रों और युवा पेशेवरों को स्केलेबल, डेटा-आधारित समाधान विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हैकाथॉन का शुभारंभ किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समावेशन, दक्षता और शासन परिणामों को बढ़ाना भी है।
News On AIR | मई 8, 2026 9:31 अपराह्न
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का डेटा हैकाथॉन 2026 सफलतापूर्वक संपन्न