मई 6, 2026 10:06 अपराह्न

printer

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार कल

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई वरिष्ठ नेता तथा मंत्रिमंडल के सदस्य पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एनडीए के वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।

मंत्रिमंडल का विस्तार पिछली सरकार में अपनाए गए फार्मूले के आधार पर किया जा रहा है। लगभग पंद्रह भाजपा और चौदह जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक सदस्‍य को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल में अधिकांश पद भाजपा और जनता दल यू के जाने-पहचाने चेहरों को दिए जाने की संभावना है। हालांकि, कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। जनता दल यू से निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है।

संभावित नामों में एलजेपी (राम विलास) से संजय सिंह और संजय पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से विधायक स्नेह लता को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।