प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली में पहली ट्राई सर्विसेज एकेडमिया टेक्नोलॉजी संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इसका विषय है ‘ज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से विजय’। इसका उद्देश्य अकादमिक नवाचार और सैन्य जरूरतों के बीच की खाई को पाटना है।
इस अवसर पर जरनल अनिल चौहान ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति को रेखांकित किया। इसके लिए उन्नत एकीकृत तकनीकी समाधानों की आवश्यकता है। उन्होंने भविष्य की परिचालन मांगों को पूरा करने के लिए प्लेटफार्मों, हथियारों, नेटवर्क में सिद्धांतों और स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने में शिक्षा, स्टार्टअप और उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया। उन्होंने शिक्षा जगत से नवाचार को बढ़ाने और भारत को अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों में वैश्विक प्रमुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने को कहा।