महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला नक्सल मुक्त हो गया है। नक्सल विरोधी अभियान “अंतिम प्रहार” के अंतर्गत आठ नक्सलियों की गिरफ्तारी और पांच अन्य के आत्मसमर्पण के बाद यह घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक एम. नरेश ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम था। अभियान के दौरान पुलिस ने 65 लाख रुपये नकद और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 38 लाख रुपये का इनाम था।
इस बीच, पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने स्पष्ट किया कि हालांकि गढ़चिरौली सक्रिय नक्सली उपस्थिति से मुक्त हो गया है, लेकिन नक्सली विचारधारा पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पड़ोसी राज्यों से नक्सलियों के गढ़चिरौली जिले में प्रवेश को रोकने के लिए सीमाओं पर कड़ी निगरानी जारी रखेगी।