अप्रैल 25, 2026 7:34 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल के नए बंगले को ‘शीश महल पार्ट टू’ बताया

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज आरोप लगाया कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया सरकारी बंगला शीश महल पार्ट टू है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने श्री केजरीवाल पर दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक के उस वादे को याद किया जिसमें उन्होंने सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल किए बिना आम आदमी की तरह जीवन जीने की बात कही थी। उन्‍होंने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा आवंटित घर में श्री केजरीवाल ने और अधिक निवेश किया जो सरकारी कोष नहीं है।

वहीं, दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के संबंध में लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए इन दावों को फर्जी बताया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने दावा किया कि प्रेस वार्ता में जारी कि गई सरकारी बांग्‍ले की तस्वीरें फ़र्ज़ी हैं।