जल गंगा संवर्धन महाभियान आज गुडि पडवा के दिन मध्य प्रदेश में आरंभ किया जाएगा। यह जल संरक्षण अभियान वर्षा जल की प्रत्येक बूंद बचाने के लिए चलाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर औपचारिक रूप से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 जून को सम्पन्न होगा।
Site Admin | मार्च 30, 2025 7:05 पूर्वाह्न
आज गुडि पडवा के दिन मध्य प्रदेश में आरंभ किया जाएगा जल गंगा संवर्धन महाभियान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
