आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियन्स ने कल रात राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हरा दिया। मुंबई द्वारा दिए गए 218 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की टीम 117 रन पर सिमट गई। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए।
इससे पहले, राजस्थान ने टॉस जीतकर मुंबई की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन बनाए। मुंबई के लिए रयान रिकेलटन ने सर्वाधिक 61 रन का योगदान दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
राजस्थान के लिए महीश तिक्षना और रियान पराग ने 1-1 विकेट लिया। आईपीएल में आज गुजरात टाईटन्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।