September 28, 2025 8:48 AM

views 170

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस सहित कई नेताओं से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस सहित कई नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के गठन के 80 वर्ष पूरे होने पर भू-राजनीतिक रुझानों, वर्तमान प्रमुख मुद्दों और भारत के दृष्टिकोण की चर्चा की। श्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80व...

September 28, 2025 8:30 AM

views 273

भारत ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर SAFF अंडर-17 फुटबॉल खिताब जीता

कोलंबो में सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में बांग्लादेश को 4-1 से हराकर सातवीं बार खिताब जीत लिया है। भारत हाफ-टाइम तक 2-1 से आगे था लेकिन बांग्लादेश ने आखिरी मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

September 28, 2025 8:26 AM

views 7.6K

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता का फिर समर्थन किया

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता का फिर समर्थन व्‍सक्‍त किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद...

September 28, 2025 11:12 AM

views 57

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 126वीं कड़ी होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया ...

September 27, 2025 10:38 PM

views 78

मौसम विभाग का गुजरात, कोंकण, गोआ और मध्‍य महाराष्‍ट्र में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कल के लिए गुजरात, कोंकण, गोआ और मध्‍य महाराष्‍ट्र में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो से तीन दिनों के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।   इसी प्रकार की स्थि...

September 27, 2025 10:34 PM

views 30

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्ण निर्वाचन आयोग 4 और 5 अक्टूबर को राज्‍य का दौरा करेगा

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्ण निर्वाचन आयोग 4 और 5 अक्टूबर को राज्‍य का दौरा करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार] आयोग की टीम का नेतृत्व करेंगे। इस दौरे से पहले, चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित ...

September 27, 2025 10:33 PM

views 25

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने भारत द्वारा इस आयोजन की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया । उन्होंने खिलाडियों को अपने साहस और दृढ़ संकल्प से प्रेरणादायक उदा...

September 27, 2025 10:20 PM

views 103

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पूर्णतः स्वदेशी 4G स्टैक और 1 लाख बीएसएनएल स्वदेशी 4G टावरों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार के एक बड़े प्रयास के तहत, समूचे भारत में सत्‍तानवें हजार पांच सौ से अधिक नए 4G मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया है। इनमें 92 हजार छह सौ टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से लैस हैं। बीएसएनएल द्वारा लगभग सैंतीस हजार करोड़ रुपये की लागत से स्थापि...

September 27, 2025 10:20 PM

views 72

प्रधानमंत्री मोदी 28 सितम्बर को 126वीं आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साझा करेंगे विचार

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 126वीं कड़ी होगी।     यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन  के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प...

September 27, 2025 10:19 PM

views 41

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

  ब्रिक्स विदेश मंत्रियों ने 22 अप्रैल को जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इन्‍होंने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के अवसर पर अपनी वार्षिक बैठक आयोजित की।     इस बैठक की अध्यक्षता भारत ने 2026 के लिए ब्रिक्स के भावी अध्यक्ष के रूप...