April 11, 2026 10:29 PM

views 147

देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क केंद्रों पर भुगतान केवल फास्टैग या यू.पी.आई. के माध्यम से

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्ककेंद्रों पर सभी उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान कल से केवल फास्टैग या यू.पी.आई. के माध्यम से किया जा रहा है। हालांकि, चुनावी प्रक्रिया के कारण वर्तमान में लागू आचार संहिता को देखते हुए तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम ...

April 11, 2026 10:22 PM

views 143

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम आयोजित

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर से गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद, नीति निर्माता और छात्र उपस्थित रहे।

April 11, 2026 10:19 PM

views 131

भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम पोत फारस की खाड़ी क्षेत्र से सफलतापूर्वक रवाना: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया है कि भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम पोत फारस की खाड़ी क्षेत्र से सफलतापूर्वक रवाना हो गया है। इसमें 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं। श्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस पोत में 20 हजार 412 मीट्रिक टन एल.पी.जी. है। इस पोत के...

April 11, 2026 10:15 PM

views 129

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में उनका इलाज चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि उनकी गहन निगरानी की जा रही है। देशभर के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प...

April 11, 2026 10:17 PM

views 131

पीआईबी ने तमिल फिल्म जना नायकऩ के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से लीक होने के दावों को निराधार बताया

पत्र सूचना कार्यालय ने उन दावों को निराधार और भ्रामक बताया है, जिनमें तमिल फिल्म जना नायकऩ के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से लीक होने की बात कही गई थी। फिल्म प्रमाणन बोर्ड वे स्पष्ट किया है कि वह प्रमाणन के लिए प्रस्तुत सभी थिएटर फिल्मों के लिए एक सुरक्षित के.डी.एम प्रणाली का पालन करता है। सामग्री...

April 11, 2026 9:33 PM

views 138

कुर्द नेता निज़ार अमेदी बने इराक के नए राष्ट्रपति

ईराक में पिछले वर्ष नवंबर में हुए संसदीय चुनावों के बाद, देश की संसद ने आज कुर्द राजनेता निज़ार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना। अमेदी देश के पूर्व पर्यावरण मंत्री थे। वे वर्ष 2024 से बगदाद में कुर्दिस्तान पैट्रियटिक यूनियन के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख भी रहे हैं। इराक में अब प्रधानमंत्री का च...

April 11, 2026 9:16 PM

views 75

पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी

पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए अमरीका और ईरान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता कर रहे हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ईरना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान पर इस्राएल के हमलों में कमी आने और अन्य पूर्व शर्तें मान लिए जाने के बाद अमरीका, ईरान और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आज शुरू ...

April 11, 2026 9:16 PM

views 70

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए देशभर में कार्रवाई जारी

सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से अधिक सिलेंडर वितरित किए गए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में कार्रवाई के तहत कल तीन हजार चार सौ से अधिक छापे...

April 11, 2026 9:11 PM

views 88

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर; प्रधानमंत्री ने तुष्‍टीकरण को समाप्‍त करने के लिए समान नागरिक सहिंता लागू करने का वादा किया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। सभी प्रमुख दलों के नेता जनसभाएं कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कटवा, जांगीपुर और कुशमंडी में तीन जनसभाएं कीं। प्रधानमंत्रीने तुष्‍टीकरण को समाप्‍त करने के लिए समान नागरिक सहिंता लागू करने का वादा किया...

April 11, 2026 9:02 PM

views 42

लेबनान में हिज़बुल्लाह के बुनियादी ढांचों पर इज़रायल के हमले, 3 की मौत

इस्राएल की सेना ने आज बताया कि उसकी वायु सेना ने लेबनान में हिजबुल्‍ला के बुनियादी ढांचों पर हमला किया है। यह हमला दक्षिणी लेबनान में चल रहे इस्राएल के सैन्‍य अभियान के साथ किया गया। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान में ईरान और अमरीका के बीच जारी शांति वार्ता के शर्त के रूप में ईरान ने हिजबुल्लाह...