मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

योग ने समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

21 जून को मनाए जाने वाले 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देश में बड़ा उत्साह है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि योग एक शाश्वत अभ्‍यास है जो एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्‍होंने विविध संस्कृतियों और क्षेत्रों को जोड़ने की उल्लेखनीय क्षमता पर प्रकाश डाला और कहा कि योग ने समग्र कल्‍याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है।

श्री मोदी ने कहा कि हर किसी को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि योग शांति और धैर्य के साथ जीवन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाता है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कीं। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की है कि ये वीडियो लोगों को योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

20/10/24 | 8:41 अपराह्न