सितम्बर 20, 2024 7:17 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादन के मॉडल को उत्तराखंड में भी अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा है कि सेब उत्पादन के हिमाचल प्रदेश के सफल मॉडल से उत्तराखण्ड के किसानों की आय में बढोतरी हो सकती है और राज्य में सेब उत्पादन को एक नई दिशा मिल सकती है। शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी लेने के दौरान राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब उत्पादन पूरे देश में एक सफल मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है।

 

उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की समान भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस मॉडल को उत्तराखण्ड में भी अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आपदा से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों, किसानों की आय में वृद्धि के लिए सेब और अन्य फलों की खेती को प्रोत्साहित करने और जैविक तथा प्राकृतिक कृषि में हो रहे नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों प्रदेशों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया।