मिस्र के गीज़ा में विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत के वीर चोत्रानी को मौजूदा चैंपियन मिस्र के मुस्तफा असल ने 3-0 से हरा दिया। वीर दूसरे दौर में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। इससे पहले उन्होंने पहले दौर में अपने ही देश के अभय सिंह को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हराया था। इसके साथ ही चैंपियनशिप में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
News On AIR | मई 11, 2026 7:08 पूर्वाह्न
विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026: वीर चोत्रानी की मुस्तफा असल से हार के बाद भारत की चुनौती समाप्त