मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरलम, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
दिल्ली, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। झारखंड, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।