मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 21, 2024 12:26 अपराह्न | India | monastery colleges | solar panel | Sri Lanka | temples

printer

श्रीलंका में भारत की सहायता से करीब पांच हजार मन्दिरों और मोनेस्‍ट्री कॉलेजों पर सौर पैनल लगाने का कार्य शुरू

श्रीलंका में भारत की सहायता से करीब पांच हजार मन्दिरों और मोनेस्‍ट्री कॉलेजों पर सौर पैनल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। आगामी चुनाव को देखते हुए इनके शुभारम्भ समारोह में देरी होने की संभावना है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ कल एक बैठक के बाद बताया कि चार हजार मन्दिरों और आठ सौ मोनेस्‍ट्री कॉलेजों में सौर पैनल लगाये जा रहे हैं। बाद में तीन हजार और मन्दिरों में भी सौर पैनल लगाने की योजना है। इस परियोजना के लिए भारत ने डेढ़ करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की है।