अप्रैल 28, 2026 10:22 पूर्वाह्न

printer

व्हाइट हाउस संवाददाता भोज में गोलीबारी के संदिग्ध पर राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया

अमरीका में, वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस संवाददाता भोज के दौरान हुई गोलीबारी के संदिग्ध कोल टॉमस एलन पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। एलन को कल अमेरिकी जिला न्यायालय में कई आरोपों को लेकर पेश किया गया, जिनमें अंतरराज्यीय व्यापार में हथियार और गोला-बारूद की तस्‍करी और हिंसात्मक अपराध के दौरान गोली चलाना शामिल है। अमरीका के न्याय विभाग ने बताया कि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, “कोल एलन को अब संघीय न्याय के पूर्ण दंड का सामना करना पड़ेगा।”
 
इस मामले की जांच वर्तमान में एफबीआई के वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस और अमरीका खुफिया सेवा द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, सहायक अमरीकी अटॉर्नी जॉक्लिन बैलेन्टाइन, चार्ल्स जोन्स और एडम बैरी द्वारा इस मामले में अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया जा रहा है।