मई 2, 2026 11:02 पूर्वाह्न

printer

थॉमस कप 2026 : सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला आज फ्रांस से

बैडमिंटन में, डेनमार्क के होर्सेन्स में खेले जा रहे थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला आज फ्रांस से होगा। भारत ने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे को तीन-शून्‍य से  हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में चोउ तिएन चेन को हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

इसके बाद, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चियू ह्सियांग चिएह और वांग ची-लिन को हराया। अंत में, आयुष शेट्टी ने लिन चुन-यी को हराकर टीम की  जीत सुनिश्चित की। पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम उबर कप 2026 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई। चीन के खिलाफ हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।