मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 17, 2024 9:36 पूर्वाह्न | BJP | West Bengal

printer

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लेने कोलकाता पहुंचा भाजपा का चार सदस्यीय केंद्रीय दल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद और विप्लव कुमार देब सहित पार्टी के चार सदस्यों का केन्‍द्रीय दल कल शाम कोलकाता पहुंचा। यह दल लोकसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा की स्थिति का जायजा लेगा। कल इस दल ने चुनाव बाद की हिंसा से पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिन्‍हें कोलकाता में भाजपा मुख्यालय के निकट एक घर में शरण दी गई है। 

 
 
श्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वे वर्ष-2021 में हुए विधानसभा चुनावों और पंचायत चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल आए थे। उन्‍होंने कहा कि उस समय भी राज्‍य में हिंसा हुई थी और वैसे ही हालात अब दोहराए जा रहे हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।