मई 8, 2026 6:42 अपराह्न

printer

यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित: दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि वजीराबाद तालाब में यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों में जल उत्पादन लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। इसके चलते स्थिति सामान्य होने तक कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति धीमी रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में आईटीओ, डिफेंस कॉलोनी, राजघाट, तिमारपुर, पंजाबी बाग, शालीमार बाग, मॉडल टाउन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, करोल बाग, सिविल लाइंस, पटेल नगर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। जल बोर्ड ने लोगों से पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, नागरिक आपातकाल स्तिथि में हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते है।