अप्रैल 9, 2026 4:59 अपराह्न | Puducherry

printer

पुद्दुचेरी में आज दोपहर तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये

केन्‍द्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी में आज दोपहर तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये। पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 83 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।
पुद्दुचेरी जिले की 25 विधानसभा सीटों पर औसतन 72 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है जबकि कराईक्‍काल जिले की पांच सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है।
तिरुभुवनई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 77 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। इस सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वहीं दूसरी ओर माहे जिले में अब तक सबसे कम 59 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत वोट डाले गये। मौजूदा रुझान को देखते हुए पुद्दुचेरी में रिकॉर्ड मतदान की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला