अप्रैल 9, 2026 4:59 अपराह्न
62
पुद्दुचेरी में आज दोपहर तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये
केन्द्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी में आज दोपहर तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये। पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 83 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। पुद्दुचेरी जिले की 25 विधानसभा सीटों पर औसतन 72 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है जबकि कराईक्काल जिले की पांच सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। तिरुभुवनई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 77 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। इस सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर माहे जिले में अब तक सबसे कम 59 दशमल...