मई 8, 2026 12:10 अपराह्न

printer

दो दिन की राजकीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम

वियतनाम के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव तो लाम कल रात दो दिन की राजकीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। उनके साथ 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और व्यापार तथा निवेश सहयोग बढ़ाना है। यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 55वीं वर्षगांठ पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के निमंत्रण पर हो रही है। 

यह पिछले 15 वर्षों में किसी वियतनामी राष्ट्रपति की पहली श्रीलंका यात्रा है। राष्ट्रपति तो लाम श्रीलंका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और कोलंबो में आयोजित श्रीलंका-वियतनाम व्यापार, निवेश और पर्यटन फोरम में हिस्सा लेंगे। दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।