मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्‍ली में भारतीय सूचना सेवा के 2022 और 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सूचनाएं एक तरह की ताकत होती हैं। लेकिन फर्जी खबरें बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं। वे आज नई दिल्‍ली में भारतीय सूचना सेवा के 2022 और 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी एक तरह से सरकार पर जनता का विश्वास बनाए रखने का महत्वपूर्ण जरिया है। वे चुनी हुई सरकार और आम नागरिकों के बीच एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। उन्‍होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने कामकाज में पूरी विश्वसनीयता बनाए रखें और लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने का काम करें। श्री धनखड़ ने कहा कि इससे सरकार को सही नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला