अप्रैल 23, 2026 8:35 अपराह्न | Uttarakhand

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।