उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में श्रमिकों के कल्याण और उनके लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए नए उपाय लागू किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में चुनिंदा जिलों के मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को चौबीस घंटे के भीतर उद्योग निकायों और निजी इकाइयों से श्रमिकों के मुद्दों का समाधान करने को कहा गया है।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 12:50 अपराह्न
उत्तर प्रदेश: श्रमिकों के कल्याण के लिए नए उपाय लागू