मई 5, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने जब्त ईरानी मालवाहक जहाज के 22 में से 15 चालक दल के सदस्यों को रिहा किया

अमरीका ने पिछले महीने रोके गए ईरान मालवाहक जहाज के 22 चालक दल के सदस्यों में से 15 को छोड़ दिया है। अमरीकी सेना ने ईरानी ध्वज वाले जहाज ‘तौस्का’ को 19 अप्रैल को ओमान की खाड़ी में, ईरान के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह चाबहार के तट पर, नौसैनिक नाकाबंदी के तहत रोक दिया था। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ ने भी छोड़े गए चालक दल के सदस्यों की ईरान पहुंचने की पुष्टि की है।