अप्रैल 5, 2026 9:28 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के पास समझौता करने या जलडमरूमध्य खोलने के लिए अब केवल 48 घंटे शेष हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि समयसीमा पूरी होने पर ईरान को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच, उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक समाधान की भी बात दोहराई है। हालांकि, ईरान ने संघर्ष समाप्त करने के अमरीकी प्रस्ताव को “एकतरफा और अनुचित” बताकर खारिज कर दिया है।