संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी ने उम्मीदवारों को बेहतर सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अपने कॉल सेंटर के कामकाज के घंटे बढ़ा दिए हैं। यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा – सीएसई 2026 और भारतीय वन सेवा – आईएफओएस परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक कॉल सेंटर शनिवार, रविवार और छुट्टियों सहित सभी दिन चालू रहेगा। यह सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो शिफ्टों में कार्य करेगा। इससे उम्मीदवारों को नियमित कार्य समय के बाद भी सहायता प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, आवेदकों के प्रतीक्षा समय को काफी कम करने के लिए कॉल सेंटर में कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इस संबंध में यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कॉल सेंटर के कामकाज की समय सीमा का विस्तार उम्मीदवारों के लिए सुगमता, सुलभता और समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे उपायों की श्रृंखला का हिस्सा है।
News On AIR | फ़रवरी 7, 2026 6:00 अपराह्न | UPSC
यूपीएससी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर के घंटे बढ़ाए