फ़रवरी 7, 2026 6:00 अपराह्न

views 62

यूपीएससी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर के घंटे बढ़ाए

संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी ने उम्मीदवारों को बेहतर सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अपने कॉल सेंटर के कामकाज के घंटे बढ़ा दिए हैं। यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा - सीएसई 2026 और भारतीय वन सेवा - आईएफओएस परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक कॉल सेंटर शनिवार, रविवार और छुट्टियों सहित सभी दिन चालू रहेगा। यह सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो शिफ्टों में कार्य करेगा। इससे उम्मीदवारों को नियमित कार्य समय के बाद भी सहायता प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ...

दिसम्बर 12, 2025 1:07 अपराह्न

views 125

विशिष्ट दिव्यांगजन उम्मीदवार को अब मिल सकेगा उनकी पसंद का केंद्र: संघ लोक सेवा आयोग

संघ लोक सेवा आयोग ने विशिष्ट दिव्यांगजनों-पीडब्‍लयूबीडी के लिए परीक्षाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम की घोषणा की है। आयोग अब यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे प्रत्येक दिव्यांगजन उम्मीदवार को आवेदन पत्र में उल्लिखित उनकी पसंद का केंद्र मिल सके। इस प्रक्रिया के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग सबसे पहले विशिष्ट दिव्यांगजनों-पीडब्‍लयूबीडी और गैर-विशिष्‍ट दिव्यांग उम्मीदवारों दोनों के लिए प्रत्येक केंद्र की मौजूदा क्षमता का उपयोग करेगा। एक बार केंद्र की पूरी क्षमता भर जाने पर कोई गैर-विशिष्‍ट...

अगस्त 21, 2024 8:09 पूर्वाह्न

views 49

यूपीएससी ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से निर्देश मिलने के बाद नौकरशाही में लेटरल एंट्री संबंधी विज्ञापन किया रद्द

संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से निर्देश मिलने के बाद नौकरशाही में लेटरल एंट्री संबंधी विज्ञापन रद्द कर दिया है। इससे पहले कल सरकार ने आयोग से ब्‍यूरोक्रेसी में लेटरल एंट्री से संबंधित विज्ञापन रद्द करने को कहा था। कुछ दिन पहले यूपीएससी ने केंद्रीय मंत्रालयों में 45 संयुक्‍त सचिव, निदेशक और उपसचिवों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की अध्‍यक्ष प्र...