केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में उद्योग संघों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। श्री गोयल ने उनसे भारत के विस्तारित मुक्त व्यापार समझौता नेटवर्क के माध्यम से उभर रहे अभूतपूर्व अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पोस्ट में गोयल ने कहा कि उन्होंने शीघ्र तैयारी करने, नए बाजारों की खोज करने, ब्रांड इंडिया को मजबूत करने, गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार करने और वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री गोयल ने उद्योग जगत से नवाचार, ऊर्जा दक्षता, बेहतर रसद, अनुसंधान और विकास तथा सामूहिक राष्ट्रीय प्रयासों के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करने का आह्वान किया।
News On AIR | मई 13, 2026 10:34 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, ब्रांड इंडिया को मजबूत करने पर दिया जोर