संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज भारत की परिचय यात्रा के दौरान संसद भवन में नेपाल के पत्रकारों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि इस तरह की मुलाकात से संस्थागत सहयोग मजबूत होता है तथा भारत-नेपाल के बीच भरोसेमंद साझेदारी और गहरी होती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारत की संसदीय प्रणाली, राजनीतिक ढांचे और राजनयिक संपर्कों पर विचार-विमर्श किया।
News On AIR | अप्रैल 23, 2026 8:18 अपराह्न | Union Minister Kiren Rijiju
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन में नेपाल के पत्रकारों से की मुलाकात