अप्रैल 23, 2026 8:18 अपराह्न

views 28

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन में नेपाल के पत्रकारों से की मुलाकात

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज भारत की परिचय यात्रा के दौरान संसद भवन में नेपाल के पत्रकारों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि इस तरह की मुलाकात से संस्थागत सहयोग मजबूत होता है तथा भारत-नेपाल के बीच भरोसेमंद साझेदारी और गहरी होती है। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान भारत की संसदीय प्रणाली, राजनीतिक ढांचे और राजनयिक संपर्कों पर विचार-विमर्श किया।

दिसम्बर 28, 2025 8:31 अपराह्न

views 75

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक के मुंडगोड तिब्बती शिविर में बौद्ध सम्मेलन को किया संबोधित

संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कर्नाटक के उत्तरी कनारा जिले के मुंडगोड तिब्बती शिविर में आयोजित बौद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा कि जब विश्व अशांति और संघर्ष का सामना कर रहा है तब दलाई लामा द्वारा दिखाए गए अहिंसा और करुणा के मार्ग का महत्व अधिक बढ़ जाता है। श्री दलाई लामा को प्राचीन भारतीय ज्ञान का भंडार बताते हुए उन्‍होंने कहा कि वह प्राचीन ज्ञान और आधुनिक दुनिया के बीच एक सेतु हैं। उ...