केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग-आईजीपीएल की आधिकारिक फ्रेंचाइजी लॉन्च में भाग लिया। यह आयोजन विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, भारत को गोल्फ पर्यटन और खेल-आधारित पर्यटन स्थलों के विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग का उद्देश्य विश्व स्तरीय अवसंरचना विकसित करके, वैश्विक निवेश आकर्षित करके और पर्यटन को खेलों के साथ एकीकृत करके भारत को एक प्रीमियम गोल्फ पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना है।