अप्रैल 30, 2026 5:42 अपराह्न

views 42

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल सड़कों की आवश्यकता पर बल दिया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल सड़कों का आधारभूत ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में भूस्खलन-रोधी पहाड़ी सड़कों के लिए उपायों पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण शुरू करने से पहले ढलान स्थिरीकरण को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। श्री गडकरी ने पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ राजमार्गों के न...

अप्रैल 2, 2026 9:33 अपराह्न

views 35

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईजीपीएल की आधिकारिक फ्रेंचाइजी लॉन्च में भाग लिया

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग-आईजीपीएल की आधिकारिक फ्रेंचाइजी लॉन्च में भाग लिया। यह आयोजन विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, भारत को गोल्फ पर्यटन और खेल-आधारित पर्यटन स्थलों के विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग का उद्देश्य विश्व स्तरीय अवसंरचना विकसित करके, वैश्विक निवेश आकर्षित करके और पर्यटन को खेलों के साथ एकीकृत करके भारत को एक प्रीमियम गोल...

जून 27, 2024 7:59 अपराह्न

views 27

केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने सपा सांसद आर के चौधरी द्वारा सेंगोल पर की गई टिप्पणी की आलोचना की

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने आज समाजवादी पार्टी सांसद आर के चौधरी द्वारा सेंगोल पर की गयी टिप्पणी की आलोचना की। डॉ. मुरूगन ने नई दिल्‍ली में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि सेंगोल सभी के लिए न्याय का प्रतीक है। यह समान और निष्पक्ष सरकार को दर्शाता है।  मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता सेंगोल का सम्मान नहीं करते और उनका रवैया निंदनीय है। इससे पहले समाजवादी पार्टी सांसद आर के चौधरी ने संसद में सेंगोल रखने पर सवाल उठाया था।