ट्रम्प ने ईरान को हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान को सैन्य हथियार की आपूर्ति करने वाले देशों पर अमरीका निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि यह नीति बिना किसी अपवाद के तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे पहले श्री ट्रम्प ने दावा किया था कि ईरान एक समझौते के अंतर्गत अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोकने पर सहमत हो गया है। उन्‍होंने कहा कि ईरान के साथ संभावित शुल्‍क कटौती और प्रतिबंधों में राहत के लिए बातचीत जारी है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान पर सैन्य हमले दो सप्ताह के लिए स्थगित करने पर सहमति हो गई है। इस युद्धविराम को ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की सहमति और व्यापक शांति समझौते की दिशा में जारी बातचीत से जोड़ा है।