अप्रैल 11, 2026 2:11 अपराह्न

printer

असम और मेघालय में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल असम और मेघालय में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। अगले तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश में भी ऐसी स्थिति रहेगी। कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइकल में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी कल तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।