मई 5, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

ईरान के ड्रोन हमले में संयुक्त अरब अमीरात में तीन भारतीय नागरिक घायल

ईरान के ड्रोन हमले के बाद कल फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में भीषण आग लग गई।  पिछले महीने युद्धविराम लागू होने के बाद से संयुक्त अरब अमीरात पर यह पहला हमला है जिसमें भारी नुकसान हुआ है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
 
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि कल देश की ओर आ रही 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, चार ड्रोन और तीन क्रूज मिसाइलों को रोक दिया गया। युद्धविराम शुरू होने के बाद से संयुक्त अरब अमीरात भर के निवासियों को आपातकालीन चेतावनी जारी की गई संयुक्त अरब अमीरात पर ईरानी हमलों की शुरुआत के बाद से, हवाई सुरक्षा ने कुल 549 बैलिस्टिक मिसाइलों, 29 क्रूज मिसाइलों और दो हजार 260 मानवरहित विमानों को मार गिराया है।