न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की वार्ता आज संपन्न हो गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर शीघ्र पहुंचने की दिशा में काम करने के लिए दोनों देशों ने साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की। वार्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के दृष्टिकोण के अनुसार द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग प्रगाढ़ करने के साझा संकल्प को दर्शाया गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा न्यूज़ीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच इस वर्ष 16 मार्च को हुई बैठक में इस मुक्त व्यापार समझौते का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया था। वर्ष 2024-25 में न्यूज़ीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार एक अरब तीस करोड़ डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 49 प्रतिशत अधिक है।
Site Admin | सितम्बर 19, 2025 8:27 अपराह्न | Third round of India-New Zealand FTA negotiations concludes
भारत-न्यूज़ीलैंड एफटीए वार्ता का तीसरा दौर सम्पन्न