अप्रैल 2, 2026 8:28 अपराह्न | diwali celebration | Nebraska | US

printer

अमरीका ने नेब्रास्का राज्य में दिवाली उत्सव को मान्यता देने वाली प्रस्ताव को पारित किया

अमरीका ने नेब्रास्का राज्य में भारतीय त्‍योहार दिवाली को मान्यता देते हुए एक राज्य विधानमंडलीय प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पारित कर दिया है। राज्य सीनेटर जॉन फ्रेडरिकसन द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव में दिवाली को भारतीय परंपरा के सबसे बड़े और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक के रूप में स्वीकार किया गया है। यह त्योहार समुदायों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य में नेब्रास्का के भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करता है। सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक बयान में इस पहल का नेतृत्व करने के लिए सीनेटर फ्रेडरिकसन की सराहना की और इस मान्यता को प्राप्त करने में सहयोग के लिए भारत-अमरीका के समुदाय को धन्यवाद दिया।