जनवरी 11, 2026 5:26 अपराह्न | Islamic State (ISIS) | strikes against | Syria | US

printer

अमरीका ने सीरिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर जवाबी हमले किए

अमरीका ने सीरिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में इस्लामिक स्टेट-आई.एस.आई.एस के ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। ये हमले पिछले महीने पल्मायरा में हुए आई.एस.आई.एस के हमले के जवाब में किए गये हैं, जिसमें दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी नागरिक मारे गए थे। अमरीका के केंद्रीय कमान ने कहा कि बड़े पैमाने पर ये हमले कल रात अमरीका ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर किए और आई.एस के कई ठिकानों को निशाना बनाया। बाद में जॉर्डन की सेना ने भी इन हमलों में भाग लेने की घोषणा की। ट्रंप प्रशासन ने इस हमले को ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का नाम दिया है।
 
 
कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज कई वर्षों से सीरिया में आई.एस के खिलाफ लड़ाई में अमरीका की मुख्य सहयोगी रही है, लेकिन दिसंबर 2024 में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद से अमरीका सीरियाई सरकार के साथ तालमेल बढ़ा रहा है। सीरिया हाल ही में आई.एस के खिलाफ वैश्विक गठबंधन में शामिल हुआ है।