मई 7, 2026 8:12 अपराह्न

printer

वियतनाम के राष्ट्रपति ने कहा- भारत और वियतनाम के पास वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का एक बड़ा अवसर है

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने कहा है कि बदलती वैश्विक व्‍यवस्‍था में भारत और वियतनाम के पास वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का एक बड़ा अवसर है। मुंबई में आज भारत-वियतनाम व्यापार मंच को संबोधित करते हुए श्री लाम ने कहा कि अतीत में दोनों देशों ने आपसी सहयोग में कई चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने भारतीय कंपनियों को वियतनाम में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत और वियतनाम के उद्यमी, निवेशक और प्रौद्योगिकी तथा विनिर्माण क्षेत्रों के भविष्य को आकार देंगे। कार्यक्रम में आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए गए।