मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 17, 2024 3:45 अपराह्न | jharkhand assebly elections | RANCHI NEWS

printer

पुलिस मुख्यालय ने झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 590 टुकड़ियां मांगी

पुलिस मुख्यालय ने झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 590 टुकड़ियां मांगी है। केंद्र ने चुनाव की घोषणा होते ही सुरक्षा बलों की 100 टुकड़ियां तत्काल झारखंड को उपलब्ध करा दी है। इसमें 10 टुकड़ी कल रांची पहुंच गयीं हैं।
   

इधर बोकारो पुलिस विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने आकाशवाणी को बताया कि जिले में अवैध हथियार, पैसे के अवैध लेनदेन और शराब की तस्करी पर पुलिस की कड़ी नजर है।