पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने जून के लिए तेल उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात के बाहर निकलने के बाद हुई अपनी पहली वर्चुअल बैठक में ओपेक प्लस के सात देशों ने अगले महीने तेल उत्पादन लक्ष्य को लगभग एक लाख 88 हजार बैरल प्रति दिन बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस वृद्धि में शामिल सात देश सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान हैं। यह वृद्धि मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात के ओपेक प्लस समूह से अलग होने के ऐलान के बाद आपूर्ति संतुलन बनाने के लिए की गई है।
यह वृद्धि फिलहाल “प्रतीकात्मक” है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के कारण तेल आपूर्ति पहले से ही प्रभावित है।