उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कृषि में आत्मनिर्भरता और खाद्य सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है और हमें पारंपरिक कृषि प्रणाली को मजबूत करने और उसे आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ एकीकृत करने की आवश्यकता है। लखनऊ में आयोजित छठे उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 7:45 अपराह्न | Yogi Adityanath
पारंपरिक कृषि प्रणाली को मजबूत और उसे आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ एकीकृत करने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ