राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 38 दशमलव आठ मिलीमीटर बारिश सफदरजंग इलाके में दर्ज की गई। वहीं, लोधी रोड़ क्षेत्र में भी 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद आई.टी.ओ., संगम विहार, बुराड़ी, देवली और राजेन्द्र नगर समेत कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया। बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की हैं। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है