सरकार ने उस वीडियो को गलत बताया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्कूल जाने वाले बच्चों को मुफ्त मोबाइल रिचार्ज देने का वादा करते हुए दिखाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने कहा है कि यह दावा फर्जी है और वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई से बनाया गया है।
सरकार ने सभी को सलाह दी है कि वे ऐसी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक वेबसाइट myscheme डॉट gov डॉट in के माध्यम से ही करें।